बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा
बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। अधिकारी के मुताबिक, जवानों ने रविवार तड़के सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी थी जिसके बाद आसपास के इलाके में जवानों ने तलाशी ली और घुसपैठिए को पकड़ा। बकौल अधिकारी, गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र बीएसएफ ने विशेष अभियान शुरू किया है।
read more at भाषा


