J&K के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घर बहे; डोडा में 4 लोगों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में कई जगहों पर बादल फटने से कई घरों के बहने की खबर है। वहीं, डोडा में 4 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। मैं...हालात की निगरानी के लिए जम्मू...जाऊंगा।" दोनों जगह पर प्रशासन व डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर हैं।
read more at ABP न्यूज़


