Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदौर ने जीता सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड, एमपी को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 25 August, 2023
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स 2022 में स्मार्ट सिटीज़ मिशन में इंदौर को सर्वश्रेष्ठ शहर और मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना। शहरों में सूरत और आगरा को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। राज्यों में तमिलनाडु दूसरे जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।