Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं मल्लिका सागर जो पहली बार होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग में होंगी नीलामीकर्ता?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 February, 2023
पहली बार होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग में नीलामी का संचालन मुंबई की मल्लिका सागर करेंगी। मल्लिका ने क्रिस्टीज़ (नीलामी कंपनी) से करियर शुरू किया था और 2000 में न्यूयॉर्क में मॉडर्न इंडियन आर्ट की पहली नीलामी की थी। वह क्रिस्टीज़ की पहली भारतीय नीलामीकर्ता रही हैं और उन्होंने 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी का संचालन किया था।