हार गया तो ड्यूटी पर लौट जाऊंगा: विधानसभा चुनाव लड़ने वाला दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल
नई दिल्ली से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ रहे दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पंकज ने मतदान के दिन (बुधवार) कहा कि अगर वह चुनाव हार गए तो अपनी ड्यूटी पर लौट जाएंगे। उन्होंने कहा, "यह चुनाव इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि एक पुलिसकर्मी चुनाव लड़ रहा है....मेरा चुनाव चिन्ह जूता है, जिसे देखकर भ्रष्टाचारी बहुत दूर भागता है।"
read more at इंडिया टीवी


