Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: राष्ट्रपति

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 25 January 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले साल भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।" उन्होंने आगे कहा, "यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब दुनिया व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना कर रही है।" राष्ट्रपति ने कहा, "ऐसा सरकार के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण संभव हुआ है।"