महाकुंभ में हुई भगदड़ पर अखिलेश ने दिया पहला रिऐक्शन, बताया - 'अव्यवस्थाजन्य' हादसा
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार दुखद है।" उन्होंने सरकार से अपील कर कहा, "घायलों को एयर ऐम्बुलेंस के ज़रिए निकटतम अस्पताल तक पहुंचाएं, जो लोग बिछड़ गए उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाएं व हेलीकॉप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।"
read more at हिन्दुस्तान


