यूपी में चुनावी सभा में अखिलेश के पहुंचते ही बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लोगों पर चलाई लाठी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी ज़िले में एक चुनावी जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस भीड़ पर काबू पाने के लिए लोगों पर लाठी चलाती दिख रही है। इस दौरान कई लोगों के लदने के बाद बैरिकेडिंग टूटने से कई लोग ज़मीन पर गिर गए।
read more at हिन्दुस्तान


