कौन हैं त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा?
पेशे से प्रोफेसर (डेंटल सर्जरी) व त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष 69-वर्षीय माणिक साहा ने रविवार को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मार्च 2022 में राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए साहा राष्ट्रीय स्तर के ऐथलीट व बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने पटना के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से बी.डी.एस. (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) का कोर्स किया था।
read more at Times Now नवभारत


