1982 से हर रविवार को यह सिलसिला जारी है: घर के बाहर खड़े फैन्स की तस्वीर शेयर कर अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर सैंकड़ों फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि 1982 से हर रविवार को फैन्स के आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने आगे लिखा, "प्यार और स्नेह...मेरी भावनाएं और आभार।" तस्वीर पर कई यूज़र्स ने हार्ट इमोटिकॉन बनाया और एक ने लिखा, "आपके लिए बहुत सम्मान।"
read more at ABP न्यूज़


