कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद राजस्थान में उस पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, ज़िंदा जला शख्स
पुलिस ने बताया है कि नागौर (राजस्थान) में रविवार को एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद उस पर ट्रांसफॉर्मर गिरने से आग लग गई और सुरेश नामक शख्स ज़िंदा जल गया। बकौल पुलिस, एक महिला द्वारा डंडे से शीशा तोड़ने के बाद कार सवार तीन अन्य लोग बच गए लेकिन सुरेश कार में फंस गया था।


