भारत अंतरिक्ष आधारित स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित करने वाला पहला देश होगा: ट्राई प्रमुख
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन पी. डी. वाघेला ने मंगलवार को कहा, "मुझे लगता है कि भारत अंतरिक्ष आधारित स्पेक्ट्रम की नीलामी करने वाला पहला देश होगा। हम इसपर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ट्राई जल्द ही इस क्षेत्र में कारोबार सुगमता के लिए विभिन्न मंत्रालयों से आवश्यक मंज़ूरियों को आसान बनाने के लिए सिफारिश करेगा।
read more at भाषा


