Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करण जौहर को नैशनल अवॉर्ड मिलने पर विवेक अग्निहोत्री का रिऐक्शन हुआ वायरल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 18 October, 2023
दिल्ली में मंगलवार को नैशनल अवॉर्ड लेने के लिए निर्माता करण जौहर के मंच पर जाने के दौरान फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी आंखें घुमाते नज़र आए। करण को उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'शेरशाह' के लिए स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला था। गौरतलब है, विवेक ने करण पर 'भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने' का आरोप लगाया था।