'ACP प्रद्युम्न' ने बताया 20 साल तक सफल प्रसारण के बाद क्यों बंद हुआ शो 'CID'
सोनी टीवी पर आने वाले शो 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न का रोल करने वाले शिवाजी सातम ने बताया है कि चैनल और प्रोड्यूसर के बीच खटपट के कारण शो को बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "हम पूछते थे...चैनल इसे बंद क्यों कर रही है? हम 'केबीसी' को टक्कर दे रहे थे। प्रोड्यूसर को चैनल रिप्लेस करना चाहती थी।"


