जय शाह ने अश्विन के घर जाने और वापस आने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की: रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविचंद्रन अश्विन के घर जाने और वापस आने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की। दरअसल, राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी के चलते अश्विन अपने घर चेन्नई लौट गए थे और वह चौथे दिन टीम से जुड़े।
read more at जनसत्ता


