हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर पाल बिट्टू ने 35 साल बाद छोड़ी पार्टी, जॉइन की बीजेपी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाने वाले तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मैं भारी मन से 35 साल बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।" इसके कुछ घंटे बाद ही वह बीजेपी में शामिल हो गए।
read more at R. भारत


