Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसा रहा हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दोनों मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 October, 2024
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दोनों मुस्लिम उम्मीदवार नसीम अहमद व एज़ाज़ खान अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव हार गए हैं। फिरोज़पुर झिरका से बीजेपी के नसीम को कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने 98,441 मतों से हराया। वहीं, पुन्हाना में बीजेपी के एज़ाज़ तीसरे स्थान पर रहे और इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास 31,916 मतों से जीते।