रोहित शर्मा ने बेटे के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बेटे के जन्म के बाद शनिवार को इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एनिमेटेड तस्वीर में अपना परिवार दिखाया है जिस पर लिखा है, "परिवार- जहां अब हम चार हैं।" गौरतलब है, रोहित दूसरी बार पिता बने हैं और इससे पहले 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
read more at CricTracker हिंदी


