अकाल के कगार पर खड़ा है गाज़ा, भूख और प्यास से मर रहे हैं बच्चे: यूएनआरडब्ल्यूए
फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाज़ारिनी ने कहा है कि गाज़ा की स्थिति बेहद दयनीय है और इससे पहले यहां कभी इस तरह का संकट नहीं देखा गया था। लाज़ारिनी ने कहा कि गाज़ा अकाल की कगार पर खड़ा है और यहां बच्चे भूख व प्यास से मर रहे हैं।
read more at लेटेस्टली


