बीडब्ल्यूएफ ने रूसी व बेलारूसी बैडमिंटन खिलाड़ियों पर अगली सूचना तक लगाया बैन
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने बताया है कि उसने रूसी और बेलारूसी बैडमिंटन खिलाड़ियों पर अगली सूचना तक बैन लगा दिया है। इससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बीडब्ल्यूएफ ने रूस और बेलारूस में होने वाले सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए थे। बकौल बीडब्ल्यूएफ, उसने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आग्रह का पूरी तरह से समर्थन किया है।


