अभिनेत्री श्रीला मजूमदार का 65 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीला मजूमदार (65) का कैंसर के चलते शनिवार को कोलकाता में निधन हो गया। उन्होंने 'चोखेर बाली' में ऐश्वर्या राय के लिए डबिंग की थी और वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं। श्रीला पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं और परिवार में उनके पति व एक बेटा है।
read more at हिन्दुस्तान


