महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त कांग्रेस उम्मीदवार के घर हुई लाखों की चोरी
गोंदिया (महाराष्ट्र) में चुनाव प्रचार में जुटे कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप वामनराव बंसोड़ के घर में चोरी हो गई है। बंसोड़ ने बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 85 ग्राम सोने के आभूषण और ₹1.5 लाख नकदी चुरा ली है। उन्होंने कहा, "चोरी की वारदात 7 नवंबर की रात 8:00 से 10:00 बजे के दरमियान हुई।"
read more at इंडिया टीवी


