Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

91 वर्षीय अरबपति रूपर्ट मर्डोक की चौथी पत्नी जेरी ने शादी के 6 साल बाद दी तलाक की अर्ज़ी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 2 July 2022
मॉडल जेरी हॉल ने शादी के 6-साल बाद 91-वर्षीय मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक से तलाक की अर्ज़ी दी है। हॉल ने उनके और मर्डोक के बीच 'अपूरणीय मतभेदों' का हवाला देते हुए गुजारा भत्ता भी मांगा। मर्डोक का यह चौथा तलाक होगा जबकि 66-वर्षीय जेरी ने इससे पहले 'द रोलिंग स्टोन्स' के लीड वोकलिस्ट मिक जैगर से तलाक लिया था।
read more at Reuters