उन्होंने हमेशा सुनिश्चित किया कि न्याय मिले: एससी के जज एस.ए नज़ीर के रिटायर होने पर सीजेआई
जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर सेवानिवृत्त हो गए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने जस्टिस नज़ीर के समर्पण की सराहना कर कहा, "जस्टिस नज़ीर उनमें से नहीं हैं जो सही और गलत के बीच में रहें। वह सही के लिए खड़े होते थे। उन्होंने हमेशा सुनिश्चित किया कि न्याय मिले।"


