'हम आपके...' की सफलता के बाद लोग शादी का मुहूर्त निकालने के लिए फोन करते थे: बड़जात्या
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बताया है कि फिल्म की सफलता के बाद लोग उन्हें शादी का मुहूर्त निकालने को लेकर कॉल करते थे। उन्होंने कहा, "आज भी जब कभी मैं किसी शादी में शामिल होता हूं तो लोग पूछते हैं कि वरमाला पहले कौन डाले। मैं सोचता हूं कि मुझे कैसे ही पता होगा।"


