देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 16,866 नए केस, 18,148 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,866 नए मामले सामने आए जबकि 18,148 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,26,074 हो गई है। वहीं, कुल 4,32,28,670 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,50,877 है।
read more at NewsBytes हिन्दी


