दिल्ली में ₹1 करोड़ रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर की गई 20 राउंड फायरिंग
द्वारका (दिल्ली) में ₹1 करोड़ रंगदारी देने से इनकार करने पर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर बाइक सवार बदमाशों ने 20 से अधिक राउंड फायरिंग की जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में पता चला है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गुर्गों ने फायरिंग की थी।
read more at ABP न्यूज़


