Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पानी से भरे टब में गिरने से कर्नाटक में 11 महीने की बच्ची की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 20 October 2025
चन्नपटना (कर्नाटक) में 11 महीने की बच्ची की कथित तौर पर पानी के टब में डूबकर मौत हो गई है। बच्ची की मां ने घर की सफाई के लिए टब में पानी भरकर रखा था जिसमें अचानक से उनकी बेटी गिर गई थी। घटना के बाद माता-पिता उसे अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।