अल्लू अर्जुन ने पिता के बर्थडे पर 'पुष्पा का बाप' लिखे केक की तस्वीर की शेयर
ऐक्टर अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को अपने पिता अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए 'पुष्पा का बाप' लिखे केक की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। एक अन्य तस्वीर में अरविंद पूरे परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, अल्लू अरविंद दक्षिण भारतीय सिनेमा में प्रोड्यूसर हैं।
read more at ABP न्यूज़


