इंदौर में पकड़े गए 'प्रोफेशनल भिखारी', महिला के पास ₹45,000 और पुरुष के पास ₹20,000 मिले
इंदौर (एमपी) में चल रहे 'भिखारी मुक्त अभियान' के दौरान महिला बाल विभाग की टीम ने कथित तौर पर कुछ प्रोफेशनल भिखारी पकड़े हैं। विभाग ने बताया कि एक मस्जिद के पास महिला भिखारी से अलग-अलग पर्स में ₹45,000 मिले। वहीं, एक पुरुष भिखारी के पास ₹20,000 मिले जो ट्रेन से रिज़र्व टिकट पर आंध्र प्रदेश से इंदौर आया था।
read more at Public


