Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ भगदड़ में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत, सीएम ने किया ₹2 लाख मुआवज़े का एलान

short by खुशी / on Saturday, 1 February 2025
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। उन्होंने बताया, "गोपालगंज के 4, औरंगाबाद के 2 और...पटना, मुज़फ्फरपुर, सुपौल, बांका व पश्चिमी चंपारण के 1-1 श्रद्धालुओं का निधन हुआ।" उन्होंने मृतकों के आश्रितों को ₹2-2 लाख मुआवज़े का एलान किया है।
read more at X