Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोदी सरकार को 7 साल हो गए, कोई 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकताः अनुराग ठाकुर

short by अंकित कुमार / on Sunday, 19 December 2021
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को उत्तराखंड में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस ने 2जी, 3जी और अन्य घोटाले किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार को 7 साल हो गए हैं लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी व्यक्ति पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता।’’