नहीं थम रही FPI की सेलिंग, मार्च के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹52,704 करोड़
मार्च के पहले 15 दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाज़ार से ₹52,704 करोड़ की निकासी की है। यह फरवरी में FPI के किए गए ₹22,615 करोड़ के निवेश के बिल्कुल उलट है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमज़ोरी इसके मुख्य कारण हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


