Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईएमडी ने कहा- गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'मोका', प. बंगाल में एनडीआरएफ की 8 टीमें तैनात

short by अनिल कुमार / on Friday, 12 May, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 'मोका' एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है। आईएमडी के अनुसार, हवा की रफ्तार 175 किमी/घंटे तक हो सकती है।