Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में समान नागरिक संहिता लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं: सीएम बोम्मई

short by खुशी / on Saturday, 26 November 2022
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "अन्य राज्यों में इसके लिए समितियां बनाई गई हैं। हम सभी पहलुओं का अध्ययन कर इस पर फैसला लेंगे। जहां तक बीजेपी का सवाल है, हमें लगता है कि यूसीसी लागू होना चाहिए।"