सरकार की आलोचना करना देश के खिलाफ नहीं: रिजिजू के बयान की आलोचना कर 300 वकील
देश के 300 से अधिक वकीलों ने कानून मंत्री किरण रिजिजू द्वारा पूर्व जजों पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए पत्र लिखा है। वकीलों ने कहा, "सरकार की आलोचना करना देश के खिलाफ नहीं है और ना ही भारत-विरोधी है।" दरअसल, रिजिजू ने कहा था कि कुछ जज 'भारत-विरोधी गैंग' का हिस्सा हैं जिन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।


