राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में अपनी भारत जोड़ो यात्रा खत्म करते हुए लाल चौक पर तिरंगा फहराया जिसका वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। राहुल, अन्य कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' गीत गाया। कांग्रेस नेताओं ने 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' नारा भी लगाया।
read more at न्यूज़ 24


