Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं नौसेना में शामिल हुए युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की खासियत?

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 2 September 2022
शुक्रवार को नौसेना में शामिल किया गया भारत में बना सबसे बड़ा युद्धपोत आईएनएस विक्रांत 262-मीटर लंबा और 62-मीटर चौड़ा है। 18-मंज़िल ऊंचे युद्धपोत में चालक दल के 1,600 सदस्यों के लिए करीब 2,400 कंपार्टमेंट हैं और इस पर 30 एयरक्राफ्ट आ सकते हैं। इसमें 16-बेड का अस्पताल, मॉड्यूलर इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और ईंधन के 250 टैंकर हैं।