स्टार्क ने शिवनारायण चंद्रपॉल को आउट करने के 10 साल बाद उनके बेटे को किया आउट
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ से डेब्यू करने वाले तेजनारायण चंद्रपॉल को दूसरी पारी में शनिवार को बोल्ड आउट कर दिया। तेजनारायण 45(126) रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने 2012 में डॉमनिका टेस्ट मैच में तेजनारायण के पिता व वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान शिवनारायण चंद्रपॉल को एलबीडब्ल्यू आउट किया था।
read more at लेटेस्टली


