जीत के बाद आक्रामक होकर जश्न मनाने के लिए एलएसजी के आवेश को लगी फटकार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को अंतिम गेंद पर मिली जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान ने जश्न मनाते हुए हेलमेट उतारकर ज़मीन पर पटक दिया। उनके इस आक्रामक जश्न को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना गया है और उन्हें फटकार लगाई गई है। आवेश ने लेवल-1 की अपनी गलती मान ली है।
read more at News 18 हिंदी


