किन घरेलू एयरलाइंस में इस साल दर्ज हुईं सबसे अधिक तकनीकी खामियां?
सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि इस साल जुलाई महीने तक घरेलू एयरलाइंस के विमान संचालन के दौरान तकनीकी खामियों के कुल 338 मामले दर्ज किए गए। इनमें तकनीकी खामियों के सबसे अधिक मामले इंडिगो (206) के विमानों में दर्ज हुए। इसके बाद एअर इंडिया (49), गो फर्स्ट (22), स्पाइसजेट (21) और आकासा एयर (18) का स्थान रहा।
read more at ANI


