Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायरल मेसेज का दावा- डेल्टा से 5 गुना अधिक घातक है एक्सबीबी वैरिएंट; सरकार ने बताया फर्ज़ी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 22 December, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्सबीबी नामक कोविड-19 वैरिएंट को लेकर वॉट्सऐप पर शेयर किए जा रहे वायरल मेसेज को फर्ज़ी बताया है। वायरल मेसेज में दावा किया गया था कि एक्सबीबी वैरिएंट डेल्टा वायरस से 5 गुना अधिक घातक है, इससे होने वाली मौतों की संख्या अन्य वायरस के मुकाबले अधिक है और इसमें बुखार या खांसी नहीं होती है।