युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी ने शेयर कीं महिलाओं की तस्वीर, लिखा- आपको नमन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की पत्नी ओलेना ज़ेलेन्स्का ने युद्ध के बीच इंस्टाग्राम पर कई यूक्रेनी महिलाओं की तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "आप सभी को नमन, अविश्वसनीय हमवतन... रूस के खिलाफ वर्तमान में हमारे प्रतिरोध में विशेष रूप से महिलाएं शामिल हैं।" बकौल ज़ेलेन्स्का, "आज वसंत का पहला दिन है...सब कुछ जीता जाएगा। सब कुछ यूक्रेन होगा।"
read more at Instagram


