एमपी में हुई विमान दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक
रीवा (मध्य प्रदेश) में ट्रेनी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया है। सिंधिया ने ट्वीट किया, "भगवान से प्रार्थना है दिवंगत पायलट को वैकुण्ठ धाम में स्थान दें और घायल पायलट को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" दरअसल, विमान के मंदिर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 पायलट की मौत हो गई थी।
read more at Twitter


