Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी एटीएस ने आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार, भारतीय हैंडलर्स को भेजता था रुपए

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 5 May, 2024
उत्तर प्रदेश एटीएस ने संतकबीर नगर से ₹50,000 के इनामी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट की पहचान बिहार निवासी जियाउल हक के रूप में हुई है जो कथित तौर पर भारतीय सेना की खुफिया जानकारी आईएसआई को भेजने वाले भारतीय हैंडलर्स को रुपए ट्रांसफर करता था। बकौल रिपोर्ट्स, जियाउल नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में था।