रोहित शर्मा ने जीत के बाद पत्नी रितिका को किया वीडियो कॉल, कहा- मेरे नाखून खत्म हो गए
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद मंगलवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह को वीडियो कॉल किया। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित कह रहे हैं, "मैं आखिरी ओवर नहीं देखना चाहता था। मेरे नाखून खत्म हो गए हैं।" इस पर ऋतिका ने कहा, "मुझे पता है।"
read more at News18 हिंदी


