Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैच के बाद मैदान में घुसने वाली 11-वर्षीय रोती हुई लड़की को रोनाल्डो ने दी अपनी शर्ट

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 14 November 2021
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11-वर्षीय आयरिश लड़की को अपनी शर्ट गिफ्ट की है जो अवीवा स्टेडियम (डबलिन) में पुर्तगाल-आयरलैंड विश्व कप क्वॉलिफाइंग मैच के बाद मैदान में घुस गई थी। लड़की रो रही थी क्योंकि सुरक्षाकर्मी उसे वापस ले जा रहे थे। इसके बाद रोनाल्डो ने हस्तक्षेप करते हुए उसे थपथपाया और अपनी शर्ट उतारने से पहले उसे गले लगाया।