Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीज़ल से भरे टैंकर में ट्रेलर की टक्कर से कानपुर में बहने लगा ईंधन, 500 लीटर तेल हुआ बर्बाद

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 18 October, 2022
कानपुर (यूपी) में सोमवार रात को डीज़ल से भरे टैंकर में एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से टैंकर से तेल बहने लगा। वीडियो में लोग बाल्टियों और मग में डीज़ल भरते हुए दिख रहे हैं। गोविंदनगर एसीपी विकास पांडे ने बताया कि कंपनी से बातचीत के बाद पता चला कि तकरीबन 500 लीटर डीज़ल बर्बाद हो गया।
read more at Twitter