नुपुर के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 2 लोगों ने शख्स की गर्दन काटकर की हत्या
बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर उदयपुर (राजस्थान) में दो लोगों ने एक शख्स की गर्दन काटकर हत्या कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं…अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।" दो लोगों का जुर्म कबूल करने का एक वीडियो भी सामने आया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


