Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साइड-व्यू मिरर ठीक करने के लिए कहने पर दिल्ली में कैब ड्राइवर ने यात्री को मारा चाकू

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 10 September 2021
दिल्ली में अपने परिवार के साथ कैब में यात्रा कर रहे 61-वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के मुताबिक, उसने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को साइड-व्यू मिरर ठीक करने को कहा था जिसके बाद बहस हुई। स्थानीयों ने ड्राइवर से चाकू छीना था।